फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   dead body

लापता युवक का कुएं में उतराया मिला शव, सनसनी

Sun, 26 Jan 2020 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
dead body
लापता युवक का कुएं में उतराया मिला शव, सनसनी
विज्ञापन

गया कालोनी में भी अज्ञात अधेड़ का शव मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर/दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत भिसौड़ी गांव स्थित एक कुएं में शनिवार की शाम युवक का उतराया शव मिला। इसकी जानकारी होते ही वहां सनसनी फैल गई। युवक पांच दिन से घर से लापाता था। युवक बुनकरी का काम करता था। वहीं अलीनगर थाना अंतर्गत गया कॉलोनी के समीप शनिवार की सुबह अधेड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत भिसौड़ी गांव निवासी जावेद (28) परिवार संग रहता था। वह बुनकरी का काम करता था। उसके पिता ने बताया कि वह मंगलवार की शाम से ही कुछ लोगों के साथ बाजार गया था। देर रात नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि उसे नशा करने की लत थी। उसकी खोजबीन ही चल रही थी कि शनिवार की शाम गांव में ही एक कुएं से दुर्गंध आने पर लोग उसमें झांककर देखे तो एक शव उतराया हुुआ था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त भिसौड़ी निवासी जावेद के रूप में हुई। इसकी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी यास्मिन और दो बच्चों का रोकर बुरा हाल था। वहीं पिता भी बेटे की मौत से बेहाल थे। जावेद पांच भाईयों में छोटा था। उसकी मौत की सूचना से पूरा परिवार शोकाकुल है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गया कॉलोनी के लोग सुबह टहलने निकले तो सड़क के किनारे झाडियों में व्यक्ति का शव पड़ा देेख भौचक रह गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पता नहीं चला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। उनी इनर और पैंट पहन रखी थी और अत्यंत दुबला पतला लग रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed