{"_id":"635985d6dc3370585553be0e","slug":"day-long-investigation-in-the-case-of-carbine-robbery-chandauli-news-vns6806520109","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमजीवी एक्सप्रेस में गनर से कार्बाइन लूट के मामले में दिन भर हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमजीवी एक्सप्रेस में गनर से कार्बाइन लूट के मामले में दिन भर हुई जांच
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। श्रमजीवी एक्सप्रेस में सुल्तानपुर के समीप मुख्तार अंसारी के विधायक भतीजे मन्नू अंसारी के गनर से हुई लूट की घटना के बाद बुधवार को पीडीडीयू जंक्शन पर दिन भर जांच पड़ताल हुई। वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली की एसओजी जंक्शन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। दिन भर चली जांच के बाद टीम वापस लौट गई। जांच में क्या मिला इसका पता नहीं चला।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से मंगलवार की शाम श्रमजीवी एक्सप्रेस में मऊ के मोहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी का गनर राकेश सवार हुआ था। ट्रेन सुल्तानपुर के समीप पहुंची थी कुछ बदमाशों ने राकेश पर चाकू से हमला कर कार्बाइन लूट ली और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया। इसके बाद वे उतर कर भाग गए। इस घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है।
मंगलवार की रात ही पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी की एसओजी टीम पहुंच गई। यहां आरपीएफ और जीआरपी से जानकारी ली गई। वहीं प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में मंगलवार की दोपहर में श्रमजीवी एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में मोहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी के गनर राकेश सवार होते दिखे। अन्य कोई संदिग्ध नहीं दिखा है।
विज्ञापन
मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से कई सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले में निगाह लगाए हुए हैं। इस संबंध में पीडीडीयू जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही पर हमला करने वाले आरोपितों की पहचान व अन्य साक्ष्य के लिए पुलिस टीम जांच करने पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज को देखा गया है।