{"_id":"6a08c413def95c360b07da6b","slug":"dairy-operator-returning-from-an-invitation-crushed-by-a-tractor-loaded-with-soil-dies-companion-critical-chandauli-news-c-189-1-svns1012-148574-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: निमंत्रण से लौट रहे डेयरी संचालक को मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: निमंत्रण से लौट रहे डेयरी संचालक को मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
कुरहना गांव के पास रिंग रोड अंडरपास में शुक्रवार की रात मिट्टी लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार डेयरी संचालक नंदू की मौत हो गई। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। चतुर्भुजपुर निवासी दोनों बाइक से कैली में निमंत्रण कर वापस लौट रहे थे। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने दो घंटे तक चहनिया-पीडीडीयू नगर मार्ग पर जाम लगाया। ग्रामीण ओवरलोड मिट्टी लादकर चल रहे ट्रैक्टरों पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे।
भाई मनोज यादव के अनुसार, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर एक चतुर्भुजपुर निवासी नंदू यादव (48) अपने साथी डब्बू यादव के साथ बाइक से कैली गांव में निमंत्रण में गया था। रात 11 बजे दोनों वापस लौट रहे थे। कुरहना गांव में रिंग रोड अंडर पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नंदू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डब्बू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग निकला। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी भोगवार पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया। वहीं जिला अस्पताल से डब्बू को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर के चिकित्सकों ने भी डब्बू को लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि परिवार वालों ने उसे वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी तरफ पीडीडीयू चहनिया मार्ग पर लगातार ओवरलोड मिट्टी लदे ट्रैक्टर के चलने और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से नाराज लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। रात 12 बजे जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इसके बाद रात लगभग 2 बजे जाम खत्म कर दिया गया। वहीं नंदू यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नंदू की पत्नी चंदा देवी की मौत लगभग 10 वर्ष पूर्व बीमारी से हो गई थी। नंदू के दो पुत्र किशन (13) और कल्लू (12) है। नंदू यादव मूल रूप से बिहार के दुर्गावती थाना अंतर्गत रघुनाथपुर गांव के निवासी थे। नंदू ने चतुर्भुजपुर में डेयरी खोली थी और गोपालन कर जीविका चलाता था। नंदू के भाई मनोज यादव की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अलीनगर थाना के निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरेां की मदद से आरोपी चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।