फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dahi Ankit's team broke the pot

Chandauli News: दही अंकित की टीम ने फोड़ी मटकी

Thu, 10 Sep 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dahi Ankit's team broke the pot
Photo Title
औराई ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के छठवें दिन बुधवार को दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिवम, अंश व अंकित की टीम ने प्रतिभाग किया। दही हांडी सजाने में अंकित, कुलदीप, मनीष, गौरव, आर्यन, मिथिलेश, आकाश, अनीस, मनीष ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में पहले चक्र में अंश की टीम से शिवम और दूसरे चक्र में अंकित की टीम से मनीष मटकी फोड़ने में सफल रहे। प्रतियोगिता के दौरान ही पानी की फुहार होने से बच्चे आनंदित हो गए। मटकी फोड़ने में कुमार, शिवम, अंश विश्वकर्मा,आकाश,अंकित, नैन्सी आदि ने सहयोग प्रदान किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्योति कुमारी द्वारा विजेता बच्चों को एवं बाकी प्रतिभागी बच्चों को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed