{"_id":"b1876177ae4fde23c0e4899ce9912ee8","slug":"daggamar-vehicle-will-not-run-in-the-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में नहीं चलेंगे डग्गामार वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में नहीं चलेंगे डग्गामार वाहन
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डग्गामार वाहनों के खिलाफ जल्द ही जिले में अभियान चलेगा।
इसमें लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मिलीभगत से ये वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। जल्द ही छोटे शहरों में डीएल आन लाइन बनना शुरू हो जाएगा।
ये बातें परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने रविवार की रात मुख्यालय पर ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रविप्रकाश पांडेय के यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक भेंट में कहीं।
उन्होंने कहा कि लोगों को रोडवेज बस सेवाओं का बेहतर लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। परिवहन विभाग ने अपने बेड़े में नयी बसों को शामिल करने के साथ ही गांवों को शहर से जोड़ने के लिए लोहिया ग्रामीण बस सेवा शुरू की है। जहां बसों की जरूरत है, वहां बसों का संचालन किया जा रहा है।
डीएल आनलाइन आवेदन की सुविधा बड़े शहरों में शुरू हो गई है। जल्द ही छोटे शहरों में यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
उन्होंने एआरटीओ कार्यालय पर दलालों के बारे में कहा कि सूचना मिलने पर वे स्वयं छापेमारी करते हैं, यदि इसमें कोई दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलेगा।
चंदौली-धरौली मार्ग पर उन्होंने एआरएम रोडवेज को जल्द उक्त मार्ग पर बस चलाने को कहा। इस मौके पर एआरटीओ आरएस यादव, प्रेम कुमार यादव, कन्हैया लाल यादव, रविप्रकाश पांडेय, अमित कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।