{"_id":"577ac1ad4f1c1b96187f9d0f","slug":"cultivate-vegetables","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी उगाएंगे, बीज भी बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी उगाएंगे, बीज भी बनाएंगे
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
बीज वितरित करते सब्जी वैज्ञानिक डा.नीरज सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा गुणवत्ता युक्त सब्जियों का पोषण सुरक्षा हेतु प्रसार अभियान के दौरान सोमवार को क्षेत्र के चयनित गांव तिलौरी में किसानों को संस्थान के वैज्ञानिकों ने बीज वितरित कर योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत जिले के पांच गांवों को सब्जी उत्पादन के साथ ही सब्जी बीज बनाने के लिए चुना गया है। इस योजना के तहत चुनिंदा पांच गांव के किसानों को सब्जी के उन्नत बीज दिए जाएंगे और तकनीक मुहैया कराई जाएगी।
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. विजेन्द्र सिंह के निर्देशन में जनपद के कुंडा-हेमैया, मुजफ्फरपुर, भीषमपुर, तिलौरी तथा सोनहुल गांवो का चयन सब्जी की खेती को बढावा देने के लिए किया गया है।
इन गांवो के पांच सौ किसानों को मुक्त सब्जी बीज तथा सब्जी की खेती की तकनीक संस्थान द्वारा दी जायेगी। सोमवार को तिलौरी गांव में किसानो को सब्जी की खरीफ में बोई जाने वाली सब्जियो में लौकी (काशी गंगा), कोहड़ा (काशी हरित), नेनुआं (काशी दिव्या), भिंडी (काशी प्रगति), बोड़ा (काशी कंचन), टमाटर (काशी अमन), मिर्च (काशी अनमोल), बैगन (काशी उत्तम) के बीजों का वितरण किसानों में किया गया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ सब्जी वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य किसानो को सब्जी की खेती में आत्म निर्भर बनाना तथा अपना बीज तैयार कर अन्य किसानो को देना है। इन किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। बीज वितरण के अवसर पर चन्द्रप्रभा कृषि विकास समिति के अध्यक्ष संतराम पांडेय, रामदुलारे सिंह, शिवदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।