फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CRPF jawan's funeral

सैन्य सम्मान के साथ हुआ सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार

Sat, 15 Feb 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan's funeral
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान त्रिभुवन खरवार (47) की बुधवार को मार्निंग परेड के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जवान का शव घर पहुंचने के बाद शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ जिगना घाट पर उनका अंतिम संस्कार परिवार वालों ने किया। जवान को मुखाग्नि उनके छोटे भाई महेंद्र ने दी है।
विज्ञापन

सिसौड़ा गांव निवासी त्रिभुवन खरवार 1994 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह ओडिशा स्थित कालाहांडी में तैनात थे। बुधवार को मार्निंग परेड के दौरान हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की देर रात सीआरपीएफ के अधिकारी जवान के शव को लेकर उनके घर पहुंचे। शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी साधना देवी, पुत्र अभिषेक (17) व पुत्री श्वेता (20) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने परिवार वालों को ढांढस बंधाया। शुक्रवार को रीति-रिवाज को पूरा करने के बाद जवान के शव को जिगना घाट ले गए। जहां सैन्य सम्मान के साथ जवान के शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed