फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CRPF jawan dies after falling from train

ट्रेन से गिरकर सीआरपीएफ जवान की मौत

Fri, 30 Apr 2021 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan dies after falling from train
ट्रेन से गिरकर सीआरपीएफ जवान की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सकलडीहा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप बढ़वलडीह गांव के पास ट्रेन से गिरकर सीआरपीएफ जवान मंटू ठाकुर (32) की मौत हो गयी। शुक्रवार को दोपहर जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं जवान के पास से मिले आईडी कार्ड के आधार पर इसकी सूचना सीआरपीएफ के अधिकारियों दी गई। सूचना के बाद कोतवाली पहुंचे सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट आगे की कार्रवाई में लगे रहे।

बिहार प्रदेश के पटना जनपद तिरंगाडीह पोस्ट मसौधी गांव के विनोद ठाकुर का पुत्र मंटू ठाकुर वाराणसी के पहड़िया स्थित सीआरपीएफ बटालियन में तैनात था। वह अवकाश लेकर दिल्ली माल्दाह टाउन एक्सप्रेस ट्रेन से घर जा रहा था। शुक्रवार को बढ़वलडीह गांव के एक जवान का शव पड़े होने की सूचना सकलडीहा कोतवाली पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। मिले पहचान पत्र के आधार पर सीआरपीएफ बटालियन के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद सीआरपीएफ के अधिकारी भी कोतवाली पहुंच गये। इस बाबत कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि बढ़वलडीह गांव के पास सीआरपीएफ जवान का शव मिलने के बाद सीआरपीएफ और जवान के परिजनों को सूचित कर दिया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed