फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowd of Maha Kumbh bathers gathered at the station

Chandauli News: स्टेशन पर महाकुंभ के स्नानार्थियों की उमड़ी भीड़

Tue, 28 Jan 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Crowd of Maha Kumbh bathers gathered at the station
पीडीडीयू नगर मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान के लिए पीडीडीयू जंक्शन पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी है। सोमवार को पीडीडीयू जंक्शन पर 50 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ पर नियंत्रण के लिए आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए। इस बीच यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज ने खुद जिम्मेदारी संभाल ली है। स्टेशन पर पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

माघ माह में अमावस्या तिथि पर स्नान का विशेष महत्व है। प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसकी बानगी पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर दिखने लगी है। रविवार से ही स्टेशन पर अप और डाउनलाइन की ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही है। विशेष रूप से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की ज्यादा भीड़ हो रही है। रविवार को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज रेलवे स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सोमवार को भी 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों से भी काफी संख्या में स्नानार्थी पहुंच रहे हैं। यहां से पटना और गया रूट की ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षित सवार कराना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह आदि की देखरेख में टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज ने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही अलग से एक एसआई, 50 हेड कांस्टेबल, 60 होमगार्ड और एक प्लाटून पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। आरपीएसएफ की एक टुकड़ी यहां तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed