{"_id":"1bdc76e29c402c6613680459b4016762","slug":"crop-submerged-by-the-waters-of-the-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर के पानी से डूबी फसल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर के पानी से डूबी फसल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के मथेला माइनर के पानी से सोमवार को किसानों की करीब 500 एकड़ फसल डूब गई।
इससे नाराज किसानों ने दोपहर में जिला प्रशासन सहित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
किसानों ने चेताया कि बर्बाद हुए फसलों का भरपाई नही की गई तो किसान विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
किसानों ने आरोप लगाया कि मथेला से निकली अमलाई माइनर की सफाई के लिये किसान कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की। बावजूद विभागीय अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया।
जबकि जिलाधिकारी ने भी इस प्रकार के मामले को गंम्भीरता से लेने का निर्देश दिया है। सोमवार की सुबह अचानक माइनर में पानी ज्यादा होने से किसानों के 500 एकड़ फसल डूब गई ।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में किसानों ने जमकर नारेबाजी की। चेताया कि किसानों का सूखा के कारण फसल पहले ही बर्बाद हो गई थी। उधर एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जाहिर किया।
प्रदर्शन करने वालों में हृदय नरायण सिंह, देवी दयाल सिंह सहित दर्जनों किसान रहे।