{"_id":"60dd58c88ebc3e9e65216a4c","slug":"criminals-shot-fire-on-magic-rider-shopkeeper-and-looted-rs-90-thousand-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः अपराधियों के हौसले बुलंद, मैजिक सवार व्यवसायी को गोली मारकर 90 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः अपराधियों के हौसले बुलंद, मैजिक सवार व्यवसायी को गोली मारकर 90 हजार लूटे
Thu, 01 Jul 2021 11:25 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:25 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन किसी ने किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बीती रात तीन हथियारबंद लुटेरों ने मैजिक सवार व्यवसायी को गोली मारकर 90 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
लुटेरों की गोली से घायल व्यवसायी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में तीन हथियारबंद लुटेरों ने बुधवार की देर रात एक व्यवसायी पर गोलीबारी कर 90 हजार रुपये लूट लिए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को पुलिस ने सीएचसी नौगढ़ पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिले के नक्सल प्रभावित इलाके का देवरा गांव निवासी महेश केशरी (35) सोनभद्र-चंदौली सीमा पर ब्रह्मपुल बाजार में किराने की दुकान चलाता है। वह नमकीन बिस्कुट और मसाले का फुटकर किराने के दुकानदारों को सप्लाई भी देता है।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात वह अपने चचेरे भाई चंदन केशरी के साथ बरवाडीह बाजार से सत्यनारायणपुर- पचकेड़िया के रास्ते फुटकर दुकानदारों को सप्लाई कर वापस घर मैजीक से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने मैजिक का रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
वह रुपयों वाला थैला छीनने लगे। विरोध करने पर इनमें से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। दायें हाथ में गोली लगने से महेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। इसके बाद लुटेरे रुपए छीनकर भाग निकले। एक मोबाइल और मैजिक की चाबी भी वो लेते गए। गोली चलने की सूचना सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश सरोज ने महेश केशरी को गंभीर हालत में सीएचसी नौगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ नौगढ़ श्रुतिगुप्ता ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। सीओ के मुताबिक लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।