{"_id":"7023e173e94cd3d51501489b09cd1b7b","slug":"three-vehicle-thieves-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वाहन चोर बंदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन वाहन चोर बंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम चंदौली-मझवार स्टेशन के पास से अंतर प्रांतीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए चोरों में एक पांच हजार का इनामी भी शामिल है।
चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने छह मोटरसाइकल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
सीओ सदर प्रमोद यादव ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ चोर चोरी के वाहनों के साथ चंदौली-मझवार स्टेशन के सामने इकट्ठा हुए हैं।
पुलिस ने घेराबंदी कर तीन चोरों को पकड़ा।
चोरों की निशानदेही पर चंदौली, वाराणसी और रामनगर से चोरी की गई छह मोटरसाइकलें बरामद कीं।
बदमाशों की पहचान किशन चौहान और पिंटू निवासी बिहार और योगेश मौर्य निवासी वाराणसी के रूप में की गई है। सीओ ने बताया कि किशन कुमार को पूर्व में थाना लालगंज जिला मिर्जापुर की पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
यह चंदौली और वाराणसी के विभिन्न थानों में वांछित चल रहा था।
उस पर चंदौली पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
पुलिस टीम में सदर कोतवाल अवधेश कुमार सिंह, अरुण यादव, सुरेंद्र सिंह, गिरीश चंद्र तिवारी, राकेश तिवारी, विनय दूबे, अमित यादव, अजय, विजय, राजेश राय शामिल रहे।