{"_id":"572903b54f1c1bcd795cce8b","slug":"thieves-carried-goods-from-the-seven-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सात घरों से उड़ाए माल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने सात घरों से उड़ाए माल
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 04 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो इलाकों में सोमवार की रात चोरों ने सात घरों को खंगाल डाला। चहनियां के कैलावर गांव में तीन घरों और बबुरी थाना क्षेत्र के खुरहुंजा गांव में चार घरों से लाखों रुपये नकदी और गहने चुरा लिए। दोनों गांवों से तीस लाख से अधिक नगदी और संपत्ति चोरी हुई है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
बबुरी क्षेत्र के खुरूहुंजा गांव में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। गांव निवासी रिटायर्ड अध्यापक राधे तिवारी अपनी पत्नी के साथ छत पर सोए थे। उनके दोनों लड़के गांव में ही जन्मदिन की पार्टी में गए थे। आधी रात के बाद चोर दीवार के सहारे घर में घुसे और तीन आलमारी से एक लाख 78 हजार रुपये, चांदी के 11 पायल, एक सोने की सिकड़ी, सोने का झुमका, पांच अंगूठी, चांदी के बर्तन आदि चुरा लिए। इसी तरह बाउंड्री पार कर श्रीनाथ तिवारी के घर में घुस कर चोरों ने 50 हजार नकद, सोने की नथिया, मांगटीका, चांदी की करधनी, सोने की चार चूड़ी, कान का झाला, दस पायल, मंगलसूत्र आदि चुरा लिए। इसी तरह गांव के प्रमोद सिंह और शिवदास सिंह के घर में चोर घुसे। प्रमोद के घर से एक लाख 25 हजार रुपये नकद, पांच भर सोने का गहना, वहीं शिवदास के घर से दस भर के गहने चुरा लिए।
चहनियां में बलुआ थाना क्षेत्र के कैलावर गांव में छत से घुसे चोरों ने जगत नारायन सिंह, सुरेश और संजय के घर से लाखों मूल्य के गहने चुरा लिए। इंटर कालेज के रिटायर्ड अध्यापक जगतनरायन सिंह पूरे परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। चोर तीन आलमारी का ताला तोड़ कर सोने के तीन मंगलसूत्र, सोने की चार चेन, सोने के छह जोड़ा कंगन, 12 अंगूठी, कान का टप्स, चार बाली, छह झुमका, चांदी के आठ पायल, तीन करघनी और पंद्रह हजार नकदी लेकर गए। इसी तरह चोरों ने सुरेश और संजय के घर से बारी बारी से लाखों रुपये मूल्य के गहने आदि चुरा लिए। वहीं धानापुर के पूर्व विधायक प्रभुनारायन सिंह यादव भी मौके पर गए।