{"_id":"8c9aeadadf46046424f68e18e4316e33","slug":"theft-in-three-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों से चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 25 Sep 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पुरानी डांडी गांव में चोरों ने बुधवार की रात
विज्ञापन
तीन घरों को निशाना बनाया और हजारों रुपये मूल्य के जेवरात सहित कपड़ों पर
हाथ साफ कर दिया।
घटना की जानकारी गृहस्वामियों को गुरुवार की सुबह हुई। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर जलीलपुर चौकी में दे दी है। चौकी इंचार्ज राणाप्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही गांव में सीसी टीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया।
पुरानी डांडी गांव निवासी कमलेश तिवारी, अभय तिवारी और गोविंद तिवारी घरों में ताला लगाकर बुधवार की रात गांव में ही निमंत्रण पर गए हुए थे। देर रात लगभग दो बजे वहां से वापस लौटने के बाद तीनों छत पर सोने चले गए। गुरुवार की भोर में चार बजे जब कमलेश तिवारी जगे, तो छत का दरवाजा टूटा देखा।
साथ ही कपड़े व कीमती सामान गायब मिले। वहीं शोरगुल सुनकर जब पड़ोसी गोविंद तिवारी ने अपने घर में देखा तो उनका पैंट-शर्ट गायब मिला। जिसमें लगभग एक हजार रुपये रखे थे।
इसी तरह अभय तिवारी के घर से चोरों ने कपड़े, बक्सा व वीआईपी बैग को तोड़कर नथुनी, अंगुठी, गले का चेन, चांदी की पायल सहित हजारों रुपये मूल्य की कीमती साड़ियों पर हाथ साफ कर दिया था। टूटा बक्सा मकान के पीछे के खेत में मिला।