{"_id":"580fb8ab4f1c1bcc75bc3861","slug":"the-farmer-beat-speeding-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को रौंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को रौंदा
chandauli
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेडवा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर मंगलवार की सुबह साढे नौ बजे दूसरे लेन में घुसकर ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे नई कोट निवासी बाइक सवार किसान अमर देव सिंह (53) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नई कोट निवासी भारतीय किसान संघ के सदस्य अमरदेव सिंह मंगलवार की सुबह बाइक से बाजार के लिए निकले थे। इसी बीच पचफेड़वा के समीप चंदौली की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने दूसरे लेन में घुसते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह ट्रक पहिए के नीचे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने शव को सड़क पर रख कर मुआवजा के लिए चक्का जाम कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मी सिर्फ वसूली में लगे रहते हैं। वहीं वाहन चालक पूरी तरह मनमाने ढंग से वाहन भगा रहे हैं। और तो और कई बार तो वसूली के बचने के चक्कर में वाहन चालक दूसरे लेन में पहुंच जा रहे हैं।
जाम के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक रामजी यादव, भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, सपा नेता संतोष यादव आदि मौके पर पहुंच कर मृतक के परिवार वालों को किसान बीमा के तहत पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तब जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।