फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Student house fire

छात्रसंघ भवन में आग

Sun, 15 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 15 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Student house fire
इलिया के बसाढ़ी गांव में गुमटी में लगी आग के बाद जला सामान।
कोतवाली क्षेत्र  अंतर्गत एलबीएस डिग्री कालेेज के छात्रसंघ भवन में शनिवार की भोर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर  नष्ट हो गयी।  छात्रों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, क्षतिपूर्ति को लेकर छात्रों ने चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


 सुबह लगभग दस बजे कालेज के पश्चिमी गेट पर जब कुछ छात्र पहुंचे तो छात्रसंघ भवन से धुंआ निकलते देखा। सूचना पर छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव भी मौके पर पहुंचा और गेट का ताला खोलते हुए फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। छात्रों ने बताया कि  अगलगी की घटना में कम्प्यूटर, प्लास्टिक की कुर्सियां, लकड़ी का टेबल,  पर्दा व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया है।  
विज्ञापन

उधर, आग से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति को लेकर क्षुब्ध छात्रों ने दोपहर  लगभग  एक बजे रोडवेज बस स्टैंड के समीप चक्का जाम कर दिया, जिससे सड़क पर  वाहनों  की लंबी कतार लग गयी। भसूचना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और जाम समाप्त कराने का प्रयास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन छात्र कॉलेज से किसी प्रतिनिधि को बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में मौके पर पहुंचे वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ अनिल यादव ने छात्रों से  पत्रक  लिया और आगजनी से भवन में हुए नुकसान को ठीक कराये जाने का  आश्वासन  दिया  तब जाकर जाम समाप्त हुआ। फिर जाम छूटने तक लोग परेशान रहे।


इलिया क्षेत्र के बसाढ़ी गांव में शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों से राजेश चौरसिया की गुमटी में आग लग गई। इससे गुमटी में रखा हजारों रुपये मूल्य का पान व अन्रू सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बसाढ़ी गांव निवासी राजेश चौरसिया विकलांग है। वह जीविकोपार्जन के लिए अपने घर के पास गुमटी लगाकर चाय पान की दूकान चलाता था। शनिवार को अज्ञात कारणों से गुमटी में आग लग गई।  ग्रामीणों ने पीड़ित को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed