{"_id":"594c1e164f1c1b63568b46e4","slug":"steal-money-from-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के दानपात्र से रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के दानपात्र से रुपये चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में चौबीस घंटे के भीतर एक बार फिर चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया । बुधवार की रात चोरों ने राममंदिर में पड़े दानपात्रों का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये उड़ा ले गए और दोनों दानपात्र को पास में ही फेंक दिया। गुरुवार की भोर में मंदिर के बाहर टूटा हुआ दानपात्र पड़ा देख पुजारी के होश उड़ गए। मंदिर में चोरी की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। बाद में हेड पुजारी ने इसकी लिखित तहरीर मुगलसराय कोतवाली में एदी। हालांकि कोतवाल अतुल नारायण सिंह ने तहरीर मिलने की बात से इंकार किया है।
कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में प्राचीन पापड़िया मठ राम मंदिर स्थित है जहां हर रोज सुबह और शाम श्रद्धालु दर्शन पुजन के लिए आते है। बुधवार की रात हेडी पुजारी विपिन दास व पुजारी रामदास मंदिर में ताला लगाकर अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। गुरुवार की भोर में पुजारी रामदास उठकर पूजा पाठ करने के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां गेट का टूटा हुआ ताला और दानपात्र देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी हेड पुजारी को दी। बाद में दोनों पुजारियों ने देखा कि मंदिर में रखे दोनो दान पात्र मंदिर के पास फेंके हुए है और उनका ताला टूटा हुआ है। टूट हुए दानपात्र को उठाया तो देखा की उसमें रुपये गायब है। मंदिर में चोरी की सूचना जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को लगी तो वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई। बाद में हेड पुजारी विपिन दास ने मंदिर समिति के लोग कोतवाली पहुंचकर चोरी के बाबत एक लिखित तहरीर दी। उन्होंने अंदेशा जताया कि दानपात्रों में चार से पांच हजार रुपये पड़े होंगे।