{"_id":"7cca6dfa9235704daa35a19ff2a1385f","slug":"silver-crown-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 08 Aug 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में स्थापित मां काली
विज्ञापन
की प्रतिमा पर सजा चांदी का मुकुट गुरुवार की रात चोरी हो गया।
घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुई जब भक्त दर्शन-पूजन के लिए मंदिर में पहुंचे। चोरी का पता चलते ही मंदिर पर भक्तों की भीड़ जुट गई।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की। साथ ही जल्द से जल्द देवी की मूर्ति पर चांदी का मुकुट लगाने का आश्वासन भी दिया। चोरी को लेकर भक्तों में काफी गुस्सा रहा।
नगर स्थित रेलवे स्टेशन से सटा प्राचीन काली माता मंदिर है।
उक्त मंदिर में सात वर्ष पूर्व एक भक्त द्वारा मां काली की मूर्ति पर चांदी का मुकुट चढ़ाया गया था। रोज की तरह गुरुवार की रात आरती के बाद मंदिर तक मुकुट सुरक्षित था। पर शुक्रवार की सुबह जब भक्त और पुजारी पूजन-अर्चन के लिए मंदिर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा दिखा और मुकुट गायब दिखा।
जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस भी मंदिर पर पहुंची और चोरी की घटना के बाबत जानकारी भी ली। घटना को लेकर भक्तों में जबर्दस्त आक्रोश देखने को मिला। लोग काफी देर तक मंदिर परिसर में डटे रहे। मंदिर प्रांगण के माहौल को देखते हुए कोतवाल एके सिंह ने जल्द से जल्द मुकुट मंदिर पर लगाया जाएगा।