{"_id":"5f638d0407d7c96f023adfb6","slug":"police-raids-illegal-slaughterhouse-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: अवैध स्लाटरहाउस पर पुलिस ने की छापेमारी, एक कुंतल मांस के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंदौली: अवैध स्लाटरहाउस पर पुलिस ने की छापेमारी, एक कुंतल मांस के साथ चार गिरफ्तार
Thu, 17 Sep 2020 09:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले की मुगसराय कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को दिन में कसाब महाल में अवैध तरीके से भैंस काटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस पर फायर करता हुआ मौके से फरार हो गया। पुलिस में मौके से 102 किलो भैस का मांस, एक तमंचा, कारतूस, चार चापड़, दो कुल्हाड़ी, एक गड़ासा, तराजू समेत बाट बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र ने बताया कि पुलिस दिन में वाहनों की जांचकर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कसाब महाल में भैंस का मांस बेचा जा रहा है। इस पर प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने टीम के साथ कब्रिस्तान के समीप एक गली में घेराबंदी की। गली में पांच लोग तराजू पर मांस तौल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस आगे बढ़ी तो वहां खड़े एक व्यक्ति फायर करते हुए फरार हो गया। जबकि पुलिस ने मांस बेच रहे चार लोगों जमाल कुरैशी निवासी कोयला बाजार वाराणसी, जियाउल हक निवासी गौरीगंज वाराणसी, गुड्डू कुरैशी निवासी कमलगढ़हा वाराणसी तथा नूर मुहम्मद निवासी कसाब महाल पीडीडीयू नगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जबकि शौकत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 102 किलो भैंस का मांस समेत अन्य सामान बरामद किया। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।