{"_id":"572269514f1c1b783ba923a7","slug":"police-arrested-six-rogue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़े छह बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़े छह बदमाश
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस ने गुरुवार की भोर में अंतर प्रांतीय गिरोह के छह बदमाशों को स्टेशन के आउटर से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक लाख 42 हजार रुपये, सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद हुए। सभी हरियाणा के हिसार के निवासी हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय हमराहियों के साथ जांच कर रहे थे। वे पश्चिमी आउटर पर पहुंचे, तो वहां छह लोग संदिग्ध अवस्था में मिले। जीआरपी कर्मी उन्हें पकड़कर थाने ले आए और तलाशी ली तो उनके पास से एक लाख 42 हजार 850 रुपये, सोने-चांदी के आभूषण, पैनकार्ड, कैंटीन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत साढ़े 11 लाख का सामान बरामद हुआ। इनकी पहचान राजेंद्र, कुलदीप, विनोद, विजेंद्र, सतवीर और महिपाल निवासी हिसार, हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वे शादी-विवाह के सीजन में दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, बिहार, बंगाल, चेन्नई, जयपुर, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में ट्रेनों में घूम-घूम कर छिनैती, चोरी करते हैं। शेषनाथ यादव, क्षेत्राधिकारी, रेलवे वाराणसी ने बताया कि राजेंद्र अपने गांव का सरपंच रह चुका है और जीआरपी कानपुर, वाराणसी, जौनपुर और गाजियाबाद में पकड़ा भी जा चुका है। गुजरात के बड़ोदरा में एक बार बदमाश जीआरपी टीम पर फायरिंग कर भाग गए थे। टीम को अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश की तरफ से बीस हजार रुपये व पुलिस उपमहानिरीक्षक की तरफ से हजार रुपये इनाम दिया गया है।
और पुलिस अधीक्षक रेलवे की तरफ से पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।