{"_id":"57eec32a4f1c1bdc76575574","slug":"officers-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिकारियों पर हमला
chandauli
Updated Sat, 01 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : MID DAY
कोतवाली क्षेत्र के लठियां कलां ग्राम पंचायत के कोटेदार के चयन में मतदान के बाद शुक्रवार को दोपहर में ग्रामीणों ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव कराने गये अधिकारियों पर हमला बोल दिया। जिसमें रामपुर चौकी इंचार्ज विनय तिवारी तथा शिकारगंज चौकी पर तैनात सिपाही प्रमोद राय घायल हो गए। सिपाही को बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। कोतवाली पुलिस ने 10 नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार राजाराम, एडीओ कोआपरेटिव शरद कुमार, एडीओ पंचायत प्रेमचंद, ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीचंद, सस्ते गल्ले की दुकान के कोटेदार के चयन के लिए मतदान कराने पुलिस एवं पीएसी के जवानों के साथ लठियां कलां गांव में गए थे। मतदान के बाद रूबी उर्फ मांडवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कैलाश नाथ भारती को 13 मतों से पराजित कर दिया। रूबी के पक्ष में 337 मत तथा कैलाश के पक्ष में 324 मत पड़े। मतदान संपन्न होने के बाद पराजित पक्ष के लोगों ने मतदान में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अधिकारियों पर हमला बोल दिया। जिसमें बीच बचाव करने गए चौकी इंचार्ज तथा सिपाही घायल हो गए। पुुलिस और पीएसी ने असहलहे ताने तो ग्रामीण शांत हुए।
सूचना पर उपजिलाधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव, सीओ नृपेन्द्र कुमार, कोतवाल अवधेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए गांव में फ्लैग मार्च किया। घायल सिपाही को चकिया संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां से उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल के अनुसार कैलाश नाथ भारती सहित 10 लोगों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।