फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Husband filed a case of murder seven others

पति समेत सात पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 29 Sep 2016 01:38 AM IST
chandauli
chandauli Updated Thu, 29 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Husband filed a case of murder seven others
police
पांच दिनों से लापता बेटी की हत्या के शक में मां कलावती देवी ने थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी बेटी के पति, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ शहाबगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने ससुराल वालों पर विभिन्न धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो ससुराल वाले फरार हैं।
विज्ञापन

बिहार के चांद थाना के बहुरिया गांव निवासी दीनानाथ साह ने अपनी पुत्री पूजा (30) की शादी 12 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के बिझन साह के पुत्र विनोद के साथ की थी। दीनानाथ साह के अनुसार बीते 23 सितंबर से पूजा का हा चाल नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


उसने  गोविंदपुर आकर अपने दामाद से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अपने स्तर पर भी दीनानाथ ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार की रात में पूजा की मां कलावती देवी ने शहाबगंज थाने पर बेटी के पति, सास, ससुर भाई सहित सात लोगों के ऊपर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। कलावती देवी से मिली तहरीर के आधार पर शहाबगंज पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष वालमीत ने बताया कि कलावती की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पूजा के ससुराल वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की माने तो ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। संदेह के आधार पर पुलिस पूजा का शव भी ढूंढने का प्रयास कर रही है। ताकि जांच आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed