फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ten kg of cannabis captive

दस किलो गांजे के साथ बंदी 

Wed, 23 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 23 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ten kg of cannabis captive
पकड़ा गया आरोपी
बैग मेें दस किलो गांजा लेकर बिहार  से वाराणसी जा रहे तस्कर को कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम चार बजे कबीरपुर मोड़ स्थित डहिया गांव के पास से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

होली पर शराब, अफीम, गांजा जैसे ऐसी चीजो पर रोकथाम करने के लिए पुलिस सक्रिय है। इसी  क्रम में सोमवार की शाम लगभग चार बजे मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विनोद यादव को सूचना मिली कि एक काले बैग में अवैध नशीला पदार्थ लेकर एक व्यक्ति पैदल ही  जीटी रोड से उतरकर रामनगर जाने वाली सड़क की तरफ जा रहा है। 
विज्ञापन

सूचना पर  तत्परता दिखाते हुए कोतवाली प्रभारी ने एसआई माधव सिंह, कांस्टेबल प्रदीप  यादव, कालिका प्रसाद व राजे पाण्डेय समेत अन्य लोगों की एक टीम तैयार की और तय स्थान की ओर रवाना हो गये। इस दौरान पुलिस टीम जैसे ही कबीर पुर मोड़ स्थित डहिया गांव के समीप पहुुंची तभी एक व्यक्ति काले रंग का बैग लेकर आते दिखाई दिया। जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने घेर कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस गांजा समेत तस्कर को कोतवाली ले आयी। जहां पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान बिहार प्रांत के भोजपुर क्षेत्र निवासी सुनील रजक पुत्र रंगीला रजक के तौर बतायी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वह यह गांजा बिहार से लेकर आया था और उसे किसी को सप्लाई करने के लिए वाराणसी ले जा रहा था। कहा कि इसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed