{"_id":"56f19dad4f1c1b2504f14d2b","slug":"captive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस किलो गांजे के साथ बंदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस किलो गांजे के साथ बंदी
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैग मेें दस किलो गांजा लेकर बिहार से वाराणसी जा रहे तस्कर को कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम चार बजे कबीरपुर मोड़ स्थित डहिया गांव के पास से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
होली पर शराब, अफीम, गांजा जैसे ऐसी चीजो पर रोकथाम करने के लिए पुलिस सक्रिय है। इसी क्रम में सोमवार की शाम लगभग चार बजे मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विनोद यादव को सूचना मिली कि एक काले बैग में अवैध नशीला पदार्थ लेकर एक व्यक्ति पैदल ही जीटी रोड से उतरकर रामनगर जाने वाली सड़क की तरफ जा रहा है।
सूचना पर तत्परता दिखाते हुए कोतवाली प्रभारी ने एसआई माधव सिंह, कांस्टेबल प्रदीप यादव, कालिका प्रसाद व राजे पाण्डेय समेत अन्य लोगों की एक टीम तैयार की और तय स्थान की ओर रवाना हो गये। इस दौरान पुलिस टीम जैसे ही कबीर पुर मोड़ स्थित डहिया गांव के समीप पहुुंची तभी एक व्यक्ति काले रंग का बैग लेकर आते दिखाई दिया। जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने घेर कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस गांजा समेत तस्कर को कोतवाली ले आयी। जहां पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान बिहार प्रांत के भोजपुर क्षेत्र निवासी सुनील रजक पुत्र रंगीला रजक के तौर बतायी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वह यह गांजा बिहार से लेकर आया था और उसे किसी को सप्लाई करने के लिए वाराणसी ले जा रहा था। कहा कि इसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।