{"_id":"5822339e4f1c1b8553b393f3","slug":"burglars-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर को चोरों ने खंगाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर को चोरों ने खंगाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पूजनोत्सव पर बाहर गये रेलकर्मी के पटेल नगर स्थित आवास को चोरों ने खंगाल डाला।सोमवार की देर रात लौटे रेलकर्मी ने घर का बिखरा सामान देखा तो उसके होश उड़ गये। पीड़ित ने इसकी लिखित सूचना कोतवाली में दी। पीड़ित के अनुसार घर में रखे पचीस हजार रुपये नकद, एक करधनी, चांदी की पायल और एक कीमती कैमरा गायब था। इसके पूर्व भी पटेल नगर में कई बंद पड़े घरों को चोर निशाना बना चुके हैं।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर डिप्टी एसएस पद पर तैनात सुमन कुमार कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में आवास बनाकर परिवार संग रहते हैं।छठ पूजनोत्सव के अवसर पर परिवार संग सुमन कुमार शुक्रवार को पटना चले गये। पूजा पाठ समाप्त होने के बाद सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे मुगलसराय पहुंचे तो घर का ताला टूटा देख परेशान हो गये। घर के भीतर जाकर जब कमरे में बिखरा हुआ सामान देखा तो उन्हें पूरा माजरा समझ में आ गया। इसके बाद सामानों का मिलान किया तो आलमारी में रखा पचीस हजार रुपये नकद, चांदी की एक पायल, करधनी व एक कैमरा गायब था। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना मुगलसराय कोतवाली को दी। इस संबंध में कोतवाल अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी के बाबत की तहरीर प्राप्त हुई जिसमें जांच की अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।