फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Auto driver killed

ऑटो चालक की हत्या

Wed, 03 Feb 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 03 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Auto driver killed
चंदौली के अलीनगर के आलमपुर गांव के ऑटो चालक विनोद यादव (28) की गला रेतकर
विज्ञापन
हत्या करने के बाद शव सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूरगंज स्थित एक गली में फेंक दिया गया।

मंगलवार की सुबह इलाकाई लोगों से सूचना पाकर पहुंची सिगरा पुलिस ने विनोद के जेब में मौजूद दो मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त की।
पुलिस के अनुसार मामला आशनाई से जुड़ा हुआ है। विनोद चिट्ठी छोड़ गया है कि यदि उसके साथ कोई घटना होती है तो जिस लड़की से वह प्रेम करता है, उसके घरवाले ही जिम्मेदार होंगे। विनोद के भाई जीतेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साथ ही, विनोद जिस लड़की से प्रेम करता था, उसे और उसके घर के एक सदस्य को हिरासत में लेकर हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी उमाशंकर यादव के चार बेटों में सबसे छोटा विनोद सिगरा क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहकर पहले टैक्सी और बाद में ऑटो चलाने लगा।

बताया जाता है कि वहीं किराए पर रहने वाली एक लड़की से उसे प्रेम हो गया। विनोद के घर वालों ने सही से रहने के लिए समझाया तो वह नाराज होकर शिवपुरवा इलाके में कमरा लेकर रहने लगा। मंगलवार की सुबह उसका शव महमूरगंज में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

 विनोद के गले को धारदार हथियार से रेता गया था और सिर पर गंभीर वार किए गए थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिगरा थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि विनोद के कमरे से एक चिट्ठी मिली है जिसमें लिखा है कि यदि उसके साथ कोई हादसा होता है तो जिस लड़की से वह प्रेम करता है उसके घरवाले ही जिम्मेदार होंगे।

 विनोद के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उस लड़की और उसके घर के एक सदस्य से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed