{"_id":"5bd759b9bdec2269685b0523","slug":"91540839865-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों ने राहगीर को पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबियों ने राहगीर को पीटा, मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बाजार में रविवार की शाम नईबाजार से वापस घर पीथापुर लौट रहे एक युवक को आधा दर्जन शराबियों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक के कोतवाली में शराबियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों सकलडीहा सघन तिराहा, भोजापुर रेलवे क्रासिंग, रेलवे स्टेशन बाजार,बाबा कालेश्वर नाथ सरोवर चतुर्भजुपुर, तुलसी आश्रम, दिवाकलपुर व नईबाजार बाजार में शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा शुरू होने लगता है। नशे में धुत शराबी आए दिन राहगीरों से मारपीट करते हैं। रविवार की शाम पीथापुर गांव निवासी रामप्रवेश राय (30) को नशे में धुत आधा दर्जन युवकों ने मारपीट दिया। आसपास के राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचित किया। कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पीड़ित ने दीपक, दरोगा राय व गोविंद राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन्हें जल्द ही गिरफतार किया जायेगा।