{"_id":"599734e64f1c1be66c8b4b97","slug":"91503081702-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह लाख रुपये मूल्य की हेरोईन से साथ तस्कर पकड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारह लाख रुपये मूल्य की हेरोईन से साथ तस्कर पकड़ाया
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। पश्चिम बंगाल मालदा टाउन से मुगलसराय में हेरोईन की आपूर्ति करने के आरोप में गुरुवार की शाम कोतवाली पुलिस ने समाउन शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पास से लगभग 112 ग्राम हेरोईन बरामद की। जिसकी कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लगभग बारह लाख रुपये बताई गई। शुक्रवार को पुलिस ने आवश्यक कार्यवाई के बाद तस्कर को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नशीला पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध पुलिस की ओर से कई बार अभियान भी चलाया जाता है। पुलिस उपाधीक्षक सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि हेरोईन तस्कर के खिलाफ पुलिस ने कई दिनों से जाल बिछाया हुआ था। गुरुवार की शाम कोतवाल एसपी सिंह को सूचना मिली की एक तस्कर हेरोईन की आपूर्ति करने के लिए कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कसाब महाल चौराहे पर आने वाला है। इसके बाद कोतवाल ने एसआई माधव सिंह के नेतृत्व में एक टीम तैयार की और उसे मौके के लिए रवाना कर दिया। मुखबीर के इशारे पर पुलिस ने एक व्यक्ति को कसाब महाल चौराहे से पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर 112 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। बाद में उसे कोतवाली ले आए। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम समाउन शेख पुत्र शाहिद निवासी शहबाजपुर मालदा टाउन पश्चिम बंगाल बताया। कहा कि वह यहां हेरोईन देने के लिए मालदा टाउन से आया हुआ था। बताया कि पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।