फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े, जमकर हुई मारपीट

बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े, जमकर हुई मारपीट

Wed, 05 Dec 2018 01:03 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े, जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन

कंदवा। रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के धनाइतपुर पोखरा गांव में सोमवार की देर शाम बच्चों के झगड़े में बड़े भी कूद पड़े। इसके बाद दोनों पक्षों में वाद विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से कुल आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार बरहनी पीएचसी में कराया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे खिलाफ चौकी में तहरीर दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

गांव निवासी चंद्रमा बिंद की पुत्री व दूसरे पक्ष के श्यामरथी बिंद का पौत्र सोमवार को आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। बच्चों के विवाद को लेकर रात में दोनों बच्चों के परिजन आमने-सामने हो गए। पहले बहसबाजी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के चंद्रमा बिंद (55), लालमनी (45), सोनी (25), हीरामनी (65), राजवंती (35), जिऊत (41) व दूसरे पक्ष से बेफू (40) और सीमा (16) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed