{"_id":"5aa2e38f4f1c1baa758b492e","slug":"81520624527-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ से अगवा किशोरी मुगलसराय में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलीगढ़ से अगवा किशोरी मुगलसराय में मिली
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। अलीगढ़ से तीन दिन पहले गायब बारहवीं की छात्रा शुक्रवार को बदहवास हाल में दुलहीपुर के मुहम्मदपुर में मिली। गांव की ग्राम प्रधान गायत्री पटेल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा इतनी सहमी और डरी हुई है कि वह कुछ बता भी नहीं पा रही है। उसके पास से मिले आधार कार्ड और प्रवेश पत्र तथा उस पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने घर वालों को जानकारी दी। छात्रा ने अपने हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस के सूचना पर नजदीक के एक रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए थे।
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत दुलहीपुर के मुहम्मदपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर में बच्चे खेल रहे थे। इस बीच एक छात्रा बदहवास हाल में बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए पहुंची और अचेत हो गई। बच्चों ने इसकी सूचना अपने घरवालों को दी। सूचना पाकर प्रधान गायत्री पटेल भी पहुंच गईं और पुलिस के सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को राजकीय महिला अस्पताल (पीपी सेंटर) भर्ती कराया। किशोरी के हाथ पर एक नंबर लिखा हुआ था। उस पर काल करने पर पता चला कि यह नंबर किशोरी के पिता का है। उन्होंने बताया कि छह मार्च से उसकी बेटी गायब है। इसकी सूचना अलीगढ़ पुलिस को दी गई है। इस बीच छात्रा के होश आने पर बताया कि दो दिन पहले कुछ युवकों ने मुंह पर रुमाल रख कर बेहोश कर दिया। लंबे समय बाद होश आया तो वह एक कमरे में बंद मिली। इसी बीच कुछ लोग आए और उसे इंजेक्शन लगाया, इससे वह फिर से अचेत हो गई। दोबारा होश आया तो वह एक आटो में बैठी थी और चालक फोन पर किसी के अगवा करने की बात कह रहा था। अचानक पता नहीं कैसे वह सड़क पर नीचे गिर पड़ी और अपहरणकर्ताओं की चंगुल से बचने के लिए बचाओ बचाओ चिल्लाते हुए गांव में पहुंच गई। सूचना पाकर छात्रा के रिश्तेदार जो बनारस में रहते हैं वे भी पहुंच गए और अलीगढ़ पुलिस भी चंदौली के लिए चल दी है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि छात्रा को महिला पुलिस की निगरानी मेें इलाज चल रहा है। अलीगढ़ पुलिस के आने के बाद पुलिस कस्टडी में उसे घर भेजा जाएगा।