फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गंगा नदी तट पर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

गंगा नदी तट पर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

Mon, 12 Feb 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
गंगा नदी तट पर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
भीड़

विज्ञापन
टाडांकला। क्षेत्र के तिरगॉवा सैदपुर गंगा घाट पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर बलुआ पुलिस और सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन सीमा विवाद की वजह से शव को कब्जे में नहीं लिया। बाद में बलुआ पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काफी प्रयास के बाद भी मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी।

रविवार की सुबह तिरगांवा घाट पर मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच औंधे मुंह एक युवक का शव दिखा। मछुआरों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृत युवक की उम्र 26 वर्ष की रही होगी। युवक ने नीले रंग का जींस पैंट गुलाबीधारी युक्त नीले रंग का शर्ट उसके नीचे लाल टी शर्ट व सफेद गंजी पहन रखी थी। कमर में नीले रंग का स्वेटर बांधा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना यूपी सौ नंबर पर दी गई। सूचना पाकर मारुफपुर चौकी प्रभारी, बलुआ एसओ और सैदपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि दोनों घटना स्थल दूसरे के क्षेत्र में होने का दावा करने लगे। बाद में बलुआ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बलुआ पुलिस ने बताया कि मामला पहली दृष्टि में आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ पता चला सकेगा। शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed