फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रतर्बंधित डोडा और तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

प्रतर्बंधित डोडा और तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Tue, 19 Mar 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतर्बंधित डोडा और तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
चंदौली। सैयदराजा और मुगलसराय पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग दो स्थानों से जांच के दौरान 86 किलो प्रतिबंधित डोडा तथा 40 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान तीन तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में एसपी संतोष सिंह ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सैयदराजा पुलिस सोमवार को नगर में वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान एक लग्जरी वाहन एक्सयूवी को रुकने का इशारा किया। लेकिन वाहन ने चालक की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने उसे ओवरटेक करके वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 86 किलो अवैध डोडा ( पोस्ता रहित) बरामद हुआ। वाहन चालक हरियाणा के बड़ागुआ थाना क्षेत्र निवासी दर्शन सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह डोडा को झारखंड से खरीदकर बेचने के लिए राजस्थान जा रहा था। लेकिन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एसपी सिंह, दिनेश चंद्र पटेल अमीरुद्दीन खां, दिग्विजय सिंह, पंकज यादव शामिल रहे। वहीं दूसरी तरफ मुगलसराय पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सीओ त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को जीवनाथपुर मोड़ के पास 40 किलों अवैध गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए वाराणसी के धरसौना निवासी प्रिंस जायसवाल और जैतपुरा के नसीम ने बताया कि वह गांजा को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस टीम में सत्येंद्र यादव, शिवाकांत पांडेय, देवबहादुर, अरवदिं भरद्वाज, आनंद सिंह, बृजेश कुमार, देवेंद्र सरोज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed