फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नर्सिंग होम संचालक को बदमाशों ने मारी गोली

नर्सिंग होम संचालक को बदमाशों ने मारी गोली

Thu, 15 Feb 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग होम संचालक को बदमाशों ने मारी गोली
जांच

विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा स्थित बाजार में बुधवार शाम सात बजे अज्ञात बदमाशों ने नर्सिंग होम संचालक विजयी यादव (50) को गोली मार दी और फरार हो गये। घटना के वक्त विजयी नर्सिंग होम के सामने सड़क पर टहल रहे थे। गोली संचालक के कमर के नीचे लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए व्यापारियों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय व कोतवाल टीबी सिंह मामले की तफ्तीश में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि में संपत्ति विवाद का मामला समाने आ रहा है।

सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत सिरहूपुर गांव निवासी विजयी यादव (50) कस्बा स्थित बाजार में नर्सिंग होम व मेडिकल स्टोर संचालित करते है। लोगों के अनुसार बुधवार की शाम लगभग सात बजे विजयी यादव अपने नर्सिंग होम के सामने सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर तीन बदमाश आये और उनमें से एक बदमाश ने तंमचा निकाला कर संचालक पर निशाना साधते हुए गोली चला दी। गोली विजयी यादव के कमर में लगी जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर डेढ़ावल पुलिस चौकी की ओर भाग निकले। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के व्यापारियों भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर मौजूद व्यापारियों ने विजयी यादव को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के बाद चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed