फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बैग में रखा 45 हजार नकद पलक झपकते गायब

बैग में रखा 45 हजार नकद पलक झपकते गायब

Tue, 31 Oct 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बैग में रखा 45 हजार नकद पलक झपकते गायब

विज्ञापन
चहनियां। क्षेत्र के मारुफपुर बाजार में एक दूकान से 45 हजार नकद गायब होने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया। पीड़ित के अनुसार डिस्ट्रीब्यूटर को देने के लिए बैग में रखे रुपये को किसी ने गायब कर दिया। पीड़ित के अनुसार उसने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है।

बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर बाजार में जगदीश मौर्य पुत्र स्वारथ मौर्य की खाद व बीज की दूकान है। सोमवार को लगभग एक बजे खाद के होल सेलर को देने के लिए पैसा जमा करके दूकान के कांउटर पर रखा था। इस दौरान सिर में दर्द होने के कारण वह बगल के दूकान में बैठे डाक्टर के यहां दवा लेने चला गया। कुछ समय बाद पश्चात वह दवा लेकर वापस लौटा तो देखा कि बैग काउंटर के बजाय कुर्सी पर रखा था। बैग मेें रखा 45 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को जनकारी दे दी है। ग्रामीणों के अनुसार एक माह के दौरान यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व एक जनरल स्टोर के सेल्समैन की गाड़ी से 80 हजार रुपये गायब हो गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed