{"_id":"59ef928c4f1c1bd7538b90b6","slug":"71508872844-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के धक्के से बालक की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के धक्के से बालक की मौत, एक जख्मी
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। अलीनगर थाना अंतर्गत सकलडीहा मार्ग पर जीवनपुर गांव के समीप मंगलवार को दोपहर में 12 बजे तेज रफ्तार कार के धक्के से सड़क पार कर रहे बालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग निकला। हालांकि रेलवे गेट बंद होने की वजह से कार रुक गई। इस पर चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ताराजीवनपुर चौराहे के समीप चक्का जाम कर दिया। सूचना पर तहसीलदार मुगलसराय के समझाने पर साढ़े तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
जीवनपुर गांव निवासी विजयी राम का पुत्र छठीं कक्षा का छात्र राहुल (11) गांव के ही सातवीं कक्षा के छात्र सुनील (13) पुत्र पप्पू क साथ दोपहर 12 बजे के करीब किसी काम से गांव के बाहर गया था और सड़क पार कर रहा था। इसी बीच मुगलसराय की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे राहुल और सुनील दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद शोर सुनकर लोग जुटते तब तक कार चालक वाहन लेकर सकलडीहा की तरफ भाग निकला। मौके पर जुटे लोगों ने राहुल की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए जबकि सुनील को गोधना स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। ट्रामा सेंटर जाते समय रास्ते में ही राहुल की मौत हो गई। दूसरी तरफ इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने ताराजीवनपुर चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। इससे अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।उधर भागते समय मटकुट्टा रेलवे क्रासिंग बंद होने की वजह से कार भाग नही सका, तो चालक वाहन वहीं छोड़ भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नही मानें। ग्रामीण मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। शाम साढ़े तीन बजे पहुंचे मुगलसराय तहसीलदार होरीलाल ने ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।