फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अंतरप्रांतीय गिरोह के चार तस्कर धराए

अंतरप्रांतीय गिरोह के चार तस्कर धराए

Sat, 12 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
अंतरप्रांतीय गिरोह के चार तस्कर धराए
चंदौली। पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार की देर रात जसूरी गांव के समीप चार अंतर प्रांतीय शराब तस्करों को धर दबोचा। उनके बताए गए स्थान से गांव के बाहर बगीचे में पुआल के नीचे रखी सौ पेटी अवैध शराब भी पुलिस ने कब्जे में लिया। वहीं पुलिस ने तस्करों के पास से एक स्कर्पियो भी बरामद की है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी संतोष सिंह ने घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चंदौली कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की जसुरी गांव के पास एक बगीचे में भारी मात्रा में शराब को पुआल के ढेर में छिपा कर रखा गया है। जिसे तस्कर बिहार प्रांत में सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से जसुरी गांव में नहर किनारे स्थित उक्त बगीचे में छापेमारी की। पुलिस ने जब पुआल के ढेर को खंगाला तो उसमें सौ पेटी (4840 सीसी) क्रेजी रोमियो, विस्की बरामद की। पुलिस ने मौके से घेरेबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया और उनके पास से एक स्कार्पियो वाहन भी बरामद हुआ। जिसपर दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगा था। बताया कि बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत तीन लाख 38 हजार रुपये है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्कर बिहार के दुर्गावती थाना के खामीदौरा निवासी शानू सिंह उर्फ बबलू, मोहनिया के रुदल यादव, अहरौरा के कैलाशपति और अदलहाट के सर्वेश कुमार ने बताया कि वह शराब को बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। लेकिन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस टीम में सत्येंद्र यादव, विनय तिवारी, उत्कर्ष मौर्य, प्रशांत सिंह, बिपीन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed