{"_id":"5be72cddbdec2269a41503ed","slug":"61541876957-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर नकदी सहित हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर नकदी सहित हजारों की चोरी
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुलहीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दुलहीपुर बाजार में घर का ताला तोड़कर 10 हजार नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य के गहने और कपड़े चोर उठा ले गए। भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत थाने पर की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जैतपुरा निवासी किशन कुमार अपनी पत्नी के साथ दुलहीपुर बाजार में किराए के मकान में रहता है। वहां एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी का काम करता है। दीवाली की छुट्टी पर वह घर गया हुआ था। शनिवार की शाम को दुलहीपुर लौटा तो उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था। यह देखकर पति-पत्नी भौचक रह गए। अंदर घुसे तो आलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद और गहने तथा कपड़े गायब थे। घर में अन्य सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली में दी है।
विज्ञापन