{"_id":"5a9d9e844f1c1b0d658b5c07","slug":"61520279172-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाया अभियान 11 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाया अभियान 11 गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर वारंटियों को होली के बाद अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। जिसमें अलग-अलग थाने से पुलिस ने 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामले में न्यायालय में उपस्थित न होने पर न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। इसके बाद भी यह लोग पुलिस की पकड़ से दूर थे। इस पर पुलिस अधीक्षक ने होली के दूसरे दिन ही एक साथ वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इसमें बबुरी थाने के तीन वारंटी अशोक हरिजन, राजेंद्र सोनकर ग्राम लेवा, गया बियार ग्राम मवईंया, बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर गांव निवासी राधेश्याम व वंशीपुर के शिवधर नट को गिरफ्तार किया गया। धीना पुलिस ने डेढ़गांवा के सलाउद्यीन व मो. आलम को गिरफ्तार किया। वहीं सकलडीहा पुलिस ने ओनावल के सुनील राम व रैपुरा के रामदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि शहाबगंज में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे परासी गांव निवासी रमेश को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुुआ है। इसके बाद भी न्यायालय में पेश नहीं हो रहे हैं। जबकि पुलिस के दविश देने पर घर पर नहीं मिल रहे थे। ऐसे में होली पर इनके आने की संभावना थी। जिसमें सभी लोगों को पकड़ लिया गया।