चंदौली। एसपी संतोष सिंह ने इलिया क्षेत्र में डायल सौ में तैनात एक कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। पीआरवी 3143 वाहन पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रह्लाद सिंह और कांस्टेबल प्रफुल्ल कुमार यादव पर आरोप लगा था कि जांच के दौरान दोनों ने अवैध शराब लदे वाहन और तस्कर को पकड़ने के बाद छोड़ दिया था। एसपी ने बताया कि दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ चकिया सीओ को जांच करने के लिए निर्देश दिया गया है।
जिले में अवैध शराब तस्करी का धंधा काफी समय से फल फूल रहा है। लेकिन बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार को संरक्षण देने में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। जिले में पुलिस द्वारा जांच के दौरान दो करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत की अवैध शराब पकड़ जा चुकी है। लेकिन अभी तक इस कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा गिरोह पुलिस की ओर से चिन्हित नहीं किया गया है।