फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   14 लाख के राजस्व बकाएदार गिरफ्तार

14 लाख के राजस्व बकाएदार गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
14 लाख के राजस्व बकाएदार गिरफ्तार

विज्ञापन
सकलडीहा। डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। गुरुवार को नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में 14 लाख रुपये के बकाएदार को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक बकायेदार द्वारा एक लाख रायल्टी जमा की गई। तहसील में वसूली कम होने पर पांच अमीनों को नोटिस जारी किया गया है।

तहसील प्रशासन को रायल्टी, व्यापार कर, बैंक, खनन, ग्राम राजस्व क्षतिपूर्ति, परिवहन, विद्युत सहित विविध कर के बकाया वसूली को लेकर शासन द्वारा निर्देश दिया गया है। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ताजपुर गांव निवासी दिवाकर कुशवाहा पर बैंक आफ बड़ौदा सकलडीहा का 14 लाख 54 हजार रुपये का बकाया वसूलने के लिए उनके घर पहुंचे। बकाया न मिलने पर तहसील कर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर राजस्व हवालात में डाल दिया। वही एक बकाएदार द्वारा रायल्टी का एक लाख 29 हजार रुपये जमा किया गया। जबकि राजस्व वसूली कम होने पर प्रमोद सिंह बहेरी, नायब यादव मथेला, सुजीत धराँव, जयप्रकाश मिश्र डेढ़ावल,ओमप्रकाश राम मजिदहा के अमीन को नोटिस जारी किया गया है। इस बाबत नायब तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहसील बड़े बकायेदारों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा। गिरफ्तारी करने वालों में आदित्यनारायण सिंह, तेरसू राम, रमेश सिंह, बिहारी यादव रामाश्रय, रोहित सिंह, सतेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed