{"_id":"6b097bc443c4a94c3d0a3b01","slug":"interstate-gang-stealing-e-scooter-batteries-busted-nine-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164989-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ई-स्कूटी की बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ई-स्कूटी की बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
-बाहरी उत्तरी जिला पुलिस और अलीपुर की संयुक्त कार्रवाई, गैंग का वजीरपुर से बिहार तक फैला था नेटवर्क
-चोरी की बैटरियां खोलकर और गोदाम में मरम्मत कर सस्ते दामों पर बेचते थे आरोपी, 88 लिथियम बैटरी और छह बीएसएनएल बैटरी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बढ़ती संख्या के साथ अब चोरों ने इनकी लिथियम बैटरियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने बैटरी चोरी और उनके अवैध कारोबार में शामिल अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैटरी की चोरी करवाने के बाद उन्हें गोदामों में जमा करने और फिर उसे तैयार कर बेचने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दोनों अभियानों में 88 लिथियम बैटरियां, छह बीएसएनएल बैटरियां, 73 अतिरिक्त बैटरी सेल, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से एक महिंद्रा थार और 49 हजार रुपये नकद भी मिले हैं।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 21 नवंबर को समयपुर बादली थाने में इलेक्ट्रिक स्कूटी से लिथियम बैटरी चोरी होने की शिकायत मिली। वाहन चोरी निरोधक शाखा को मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने 22 नवंबर को अमित उर्फ शिवम उर्फ बंटी (24) को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वजीरपुर की जेजे कॉलोनी स्थित गोदाम से ट्रॉनटेक, लिवगार्ड और स्मार्ट चार्ज कंपनी की 12 बैटरियां बरामद की।