फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नहर में गिरकर वनकर्मी की मौत

नहर में गिरकर वनकर्मी की मौत

Sun, 03 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
नहर में गिरकर वनकर्मी की मौत
इलिया। थाना क्षेत्र के मनकपड़ा गांव में शुक्रवार की देर रात नहर में गिरकर वनकर्मी आशुतोष दूबे 28 वर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वनकर्मी शराब के नशे में धुत था और नहर में गिर पड़ा। नहर में शव होने की सूचना मिलने पर रात मे ही पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। विशुनपुरवां गांव निवासी आशुतोष दूबे के पिता कीर्तन दूबे वननिगम में नौकरी करते थे। छह साल पहले पिता की मृत्यु होने के बाद आश्रित कोटे से आशुतोष दूबे को निगम में ही रेनुकूट में लिपिक के पद पर नौकरी मिली थी। इधर कुछ दिनों से वह घर आया हुआ था। शुक्रवार की रात सैदूपुर बाजार से वह घर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान मनकपड़ा गांव के समीप नहर में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। नहर में शव होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को मिलते ही मौके पर आई पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed