फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एनएपी का जवान का नहीं मिल रहा सुराग

एनएपी का जवान का नहीं मिल रहा सुराग

Sat, 15 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
एनएपी का जवान का नहीं मिल रहा सुराग

विज्ञापन
मुगलसराय। 12 जुलाई को दिल्ली से दीमापुर के लिए निकले नागालैंड आर्म्ड पुलिस के जवान की सूचना नहीं मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। नागालैंड पुलिस सेवा के असिस्टेंट कमांडेंट मनोम वालिम ने बताया कि जवान का पता लगाने के लिए दीमापुर से दो कांस्टेबल मुगलसराय भेजे गए हैं। जीआरपी के एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि दीमापुर से आए कांस्टेबलों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दिल्ली भेज दिया गया है। असिस्टेंट कमांडेंट के अनुसार लापता जवान की अंतिम लोकेशन बीते 13 जुलाई को मिर्जापुर से ट्रेन रवाना होने तक मिली थी लेकिन उसके बाद नहीं मिली। बताया कि ट्रेन शनिवार को दीमापुर पहुंचेगी तभी अतिरिक्त जानकारी मिल सकेगी।

नागालैंड पुलिस सेवा के असिस्टेंट कमांडेंट मनोम वालिम के अनुसार 61625 नंबर का जवान खेतबी सेमा (46) 12 जुलाई की रात दिल्ली से 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल से दीमापुर के लिए रवाना हुआ। उसका बर्थ ए-1 में 20 नंबर था। 13 जुलाई को ट्रेन मिर्जापुर पहुंची थी तो उसने फोन कर मिर्जापुर तक पहुंचने की जानकारी दी और बताया कि वह अन्य सहयात्रियों के साथ भोजन करने जा रहा है। उसके बाद से उसका कोई लोकेशन नहीं मिला। ब्रह्मपुत्र मेेल मिर्जापुर से खुलकर मुगलसराय रुकती है। इसी आधार पर असिस्टेंट कमांडेंट मनोम वालिम ने दीमापुर से दो कांस्टेबलों एसके यादव और विनोद ठाकुर को जानकारी के लिए मुगलसराय भेजा। यहां से भी कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं हुई तो दोनों कांस्टेबलों ने जीआरपी में जवान के गुम होने की तहरीर दी। तहरीर पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने उसे दिल्ली जीआरपी को भेज दिया। जीआरपी के एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि नागालैंड पुलिस सेवा के दो जवानों एसके यादव और विनोद ठाकुर की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर दिल्ली जीआरपी को भेज दिया गया है। एनपीएस के असिस्टेंट कमांडेंट मनोम वालिम ने बताया कि गुम होने की शंका के आधार पर मुगलसराय जीआरपी को तहरीर दे दी गई है। हालांकि शनिवार को ब्रह्मपुत्र मेल के दीमापुर पहुंचने के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed