{"_id":"5c2a6f2bbdec22532f13e38b","slug":"191546284843-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बरठी गांव में रविवार की रात छत के रास्ते एक घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण व 23 हजार नगदी पास कर दी। सोमवार की सुबह चोरी का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी काली शंकर यादव किसान हैं। इनको दो पुत्रों में एक परमानंद यादव रेल कर्मचारी व दूसरे सदानंद यादव छात्र हैं। रविवार कीरात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। रात के लगभग ढ़ाई बजे काली शंकर यादव की नींद खुली तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। यह देख वे शोर मचाने लगे। उनका शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य भी जाग गए। घर के सभी सदस्य दरवाजे पर बंधी रस्सी खोलकर बाहर निकले तो उनके होश उड़ गए। घर के कमरों में रखी आलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। चोर छत के रास्ते घर में घुसकर आलमारियों में रखे लाखों रुपए के आभूषण व 23 हजार नकदी चुरा कर फरार हो चुके थे। परिवार के सदस्यों ने रात में ही सौ नंबर और कोतवाली पर सूचना दी। क्षेत्र में चोरी की लगातार दूसरे दिन घटना होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन