फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अवैध वसूली के आरोप में दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

अवैध वसूली के आरोप में दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Sun, 09 Dec 2018 12:39 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली के आरोप में दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के बर्थरा के समीप शनिवार की सुबह एक बालू लदे ट्रक के चालक से अवैध वसूली की शिकायत पर एसपी ने यूपी सौ में तैनात दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया और कुंभ मेले के लिए संबद्ध कर दिया। उनके खिलाफ जांच भी बैठा दी है। वहीं वाहन के चालक होमगार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए कमांडेंट को निर्देश जारी किया।

पिछले दिनों धानापुर थानाध्यक्ष पर भी तस्कारों से सांठ गांठ करने का आरोप लगा था। जिसके चलते उन्हे धानापुर से चकघट्टा भेज दिया गया। वहीं शुक्रवार को जिला जेल से न्यायालय में पेश होने आए कैदियों की देख-रेख के लिए लगाए गए दो हेड कांस्टेबल ड्यूटी से गायब मिले थे। एसपी ने जांच के दौरान दोनों को तत्काल निलंबित कर दिया था। शनिवार को यूपी सौ ( पीआरबी 3126) में तैनात कुछ सिपाही बर्थरा के समीप चंदौली सकलडीहा रोड से गुजर रहे एक बालू लदे ट्रक को रोककर चालक से जबरदस्ती पैसे की मांग कर रहे थे। यह देख आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को फोन कर इससे अवगत कराया जिसके बाद एसपी ने डायल सौ में तैनात पुलिस कर्मी जितेंद्र कुमार और शशिकांत सिंह को तत्काल लाइन हाजिर करते हुए कुंभ मेले के लिए सबद्ध कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए भी निर्देश जारी कर दिया। वहीं चालक होमगार्ड ओम प्रकाश पांडेय के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को निर्देश जारी किया। बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगीअ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed