{"_id":"5be0950fbdec225e696587de","slug":"181541444879-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति व्यवस्था मुकम्मल रखने का निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांति व्यवस्था मुकम्मल रखने का निर्देश
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर सोमवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम बच्चालाल ने सभी एसडीएम के साथ बैठक किया। निर्देश दिया कि सभी मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में भ्रमण के साथ ही कानून व्यवस्था पर भी निगाह रखेंगे। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों को कई जोन में विभाजित करके अधीनस्थों की तैनाती करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान एडीएम बच्चालाल ने कहा कि दीपावली के मद्देनजर सभी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। ऐसे में सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब अपने क्षेत्र में त्योहार के मौके पर निगाह बनाए रखेंगे। कहा कि रात्रि के दौरान सभी सर्वजनिक स्थानों पर पुलिस की ड्युटी लगाई जानी है। ऐसे में किसी प्रकार की कोई चूक न हो यह सुनिश्चित करलें। कहा कि क्षेत्रों को कई जोन में विभाजित करके अधिकारियों की तैनाती किया जाय तथा उनकी मानिटरिंग भी होनी आवश्यक है। बैठक में एडीएम सदर अभिषेक गोयल, मुगलसराय एसडीएम आनंद वर्धन, चकिया एसडीएम दीप्तीदेव और सकलडीहा एसडीएम आशीष कुमार उपस्थित रहे।