{"_id":"5ba7e531867a55787b027ce6","slug":"181537729841-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी के घर की हुई कुर्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोपी के घर की हुई कुर्की
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धीना। थाना क्षेत्र के कुसहा गांव में रविवार को पुलिस ने फरार चल रहे दुराचार के आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की । न्यायालय का आदेश मिलने के बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची।
गांव निवासी अरबाज नट उर्फ खबरी पर बीते अप्रैल माह में किशोरी के साथ दुराचार करने का आरोप लगा था। पुलिस ने आरोपी के पर पास्को एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी के थाने या न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर एसीजे प्रथम की अदालत ने आरोपी के घर कुर्की करने का आदेश जारी कर दिया। आदेश के अनुपालन में रविवार को आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई की गई। कुर्की करने वालों में थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद, एसआई आलोक कुमार, चौकी प्रभारी महुंजी रामधनी यादव, कांस्टेबल गणेश शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन