फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आधा दर्जन घायलों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

आधा दर्जन घायलों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

Sat, 09 Mar 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन घायलों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
आधा दर्जन घायलों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण़ किया हंगामा
विज्ञापन

चंदौली। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब आधा दर्जन घायलों को लेकर बलुआ थाना क्षेत्र के डेरवा के ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। करीब तीन घंटे तक कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा चलता रहा। बाद में मौके पर पहुंचे डीएम नवनीत सिंह चहल ने घायलों और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की तब जाकर लोग शांत हुए। आश्वस्त किया कि उनके साथ न्याय होगा और घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।

बलुआ थाना क्षेत्र केे डेरवां गांव में गुरुवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चले थे। इसमें पांच महिलाओं समेत दस लोग घायल हुए थे। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों नेे श्यामविहारी (50), रमाकांत (55), सुदामा (60) व हीरावती देवी (45) को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि कि ट्रामा सेंटर में बेड तक नसीब नहीं हुआ। घायलों को जमीन पर लेटाकर ही मरहम पट्टी की गई। वहीं शुक्रवार की भोर में सभी को बाहर कर दिया गया। इससे नाराज लोगों ने घायलों को लेकर सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच गए। घायलों को जमीन पर लेटाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम सकलडीहा, सीएमओ डा. आरके मिश्र, सीओ चकिया मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस बुला घायलों को अस्पताल भेजने की कोशिश की लेकिन परिजन आरोपियों पर कार्रवाई और पूरा इलाज कराने की जिद पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग से लौटे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भरोसा दिलाकर शांत कराया तथा घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed