{"_id":"5c4f5510bdec2273a9248c58","slug":"171548702992-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबुरी। क्षेत्र के चितौड़ी गांव के पास चकिया-पीडीडीयू मार्ग पर सोमवार को भोर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे का शिकार हुए तीनों युवक पीडीडीयू नगर के रहने वाले थे। वे चकिया में एक शादी समारोह में हलवाई के साथ मजदूरी करने गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर मुहल्ला निवासी तौफिक अहमद (40), शमशाद (25) और साबिर (24) रविवार को चकिया में एक शादी समारोह में हलवाई के साथ खाना बनाने गए थे। काम खत्म होने के बाद भोर में तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। चितौड़ी गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक को तेज लाइट से बाइक असंतुलित हो गई और ट्रक से टकरा गई, जिससे तीनों गिर पड़े। तौफिक अहमद ट्रक के आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि शमशाद और साबिर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। गश्त पर निकली पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।