{"_id":"5bbd02cc867a55281d42fb4a","slug":"171539113676-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन जख्मी
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के चकिया-बबुरी मार्ग के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने जबरजस्त टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाइक पर सवार किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। घायलों को पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
पीडीडीयू नगर के लख्मीपुर निवासी रामेश्वर साव (30), धर्मेन्द्र अग्रहरि (28) और नियामताबाद के मनोहरपुर निवासी सुनील साव (32) एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिहार गए थे। रात आठ बजे तीनों वापस लौट रहे थे। बाइक धर्मेन्द्र चला रहा था। वे पांडेयपुर के समीप पहुंचे थे कि सामने से बबुरी निवासी बाइक सवार आढ़तिया सुरेश केशरी (40) सामने आ गया। रफ्तार तेज होने की वजह से दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में धर्मेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आस पास के लोग जुटे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जबकि शव को अलीनगर थाने पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सुरेश केशरी की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।